अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत नगर की महिला प्रकोष्ठ का हुआ गठन.संगीता पोरवाल को महिला जागरण प्रमुख मनोनीत किया गया

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931

भरथना।भरथना बिधूना मार्ग पर स्थित बाल स्वरूप हनुमान गढ़ी छोला मंदिर परिसर पर महिला जागरण आयाम प्रमुख (इटावा) की अर्चना तिवारी की उपस्थिति में “अंतराष्ट्रीय महिला दिवस” के उपरांत महिलाओं को शिक्षित,जागरूक व बेहतर समाज का निर्माण करने के उद्देश्य से भरथना तहसील की इकाई की बैठक हुई।
इस बैठक में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत नगर की महिला प्रकोष्ठ का गठन किया गया। सर्वसम्मति से संगीता पोरवाल को नगर महिला जागरण प्रमुख का दायित्व सोंपा गया।

इस खास अवसर पर महिला जागरण प्रमुख (भरथना) संगीता पोरवाल, अंजलि गुप्ता, शिल्पी पोरवाल, मोहिनी पोरवाल, दीपमाला गुप्ता, माधुरी श्रीवास्तव, गुरदीप कौर, संगीता श्रीवास्तव, प्रगति गुप्ता के साथ अन्य महिला पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *