ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

खाघ सुरक्षा विभाग के अधिकारी और व्यापरियों की बैठक हुई सम्पन्न
भरथना: कस्वे के मोहल्ला मोतीगंज स्थित दुर्गांचल गेस्ट हाउस में खाद्य सुरक्षा विभाग और व्यापारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मानकों की विस्तृत जानकारी दी गई बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को मिलावटी खाद्य पदार्थों के दुष्परिणाम समझाना और उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए ।
असिस्टेंट फूड कमिश्नर डीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पारदर्शिता के साथ खाद्य सामग्री बेचना हम सबकी जिम्मेदारी है उन्होंने स्पष्ट किया कि हर खाद्य व्यवसायी को अपना फूड लाइसेंस अनिवार्य रूप से बनवाना चाहिए और किसी भी प्रकार का मिलावटी खाद्य पदार्थ नहीं बेचना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि मिलावट के कारण लोगों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है और कई बार गंभीर बीमारियां तक हो जाती हैं यदि कोई व्यापारी मिलावटी सामान बेचते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी व्यापारियों को यह भी निर्देश दिया कि वे ग्राहकों को प्रत्येक सामग्री का बिल अवश्य दें इसके साथ ही यह भी हिदायत दी गई कि समोसा जलेबी पकौड़ी मिठाई आदि खाद्य सामग्री को अखबार में लपेटकर न दें क्योंकि अखबार की स्याही में मौजूद हानिकारक रसायन लोगों की सेहत पर विपरीत असर डाल सकते हैं ।
खाने की चीजों में रंगों के बजाय गुड़ और इमली जैसे प्राकृतिक विकल्पों का प्रयोग करने की सलाह दी गई जिससे स्वाद भी बेहतर होगा और स्वास्थ्य भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि त्योहारों के समय मिलावट के मामले बढ़ जाते हैं इसलिए इस बार रंगीन मिठाइयों के नमूने प्राथमिकता से लिए जाएंगे और यदि कोई मिठाई मिलावटी पाई जाती है। तो संबंधित व्यापारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी बैठक में खाद्य विभाग के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी भरथना रविभान सिंह सहित व्यापार मंडल के शीबू पोरवाल, किशन पोरवाल, राम गुप्ता, जीतेन्द्र शर्मा, कन्हैया तिवारी, अतुल पोरवाल, नेक्से पोरवाल, दिनेश पोरवाल,दीप चन्द्र पोरवाल, राहुल गुप्ता और नगर के तमाम व्यापारी व नागरिक मौजूद रहे ।
