UPSTF ने 1 लाख का इनामी सुपारी किलर बनारसी यादव को ढेर किया

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

ADG UPSTF अमिताभ यश के निर्देशन में वाराणसी यूनिट STF को मिली बड़ी सफलता.

यह मुठभेड़ चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बारियासनपुर रिंग रोड पर हुई।
एसटीएफ टीम के साथ हुई मुठभेड़ में बनारसी यादव गोली लगने से घायल हो गया था, जिसके बाद उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक बनारसी यादव पर दो दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।
मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने दो पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *