इटावा में भीषड़ सड़क हादसा : सवारियों से भरी बस डिवाइडर तोड़कर पलटी , होली के दिन जालौन जा रहे थे यात्री

दुर्घटना का शिकार हुई डबल डेकर स्लीपर बस, दो दर्जन यात्री घायल

रिपोर्ट : इकबाल अहमद

इटावा जनपद में नेशनल हाइवे 19 पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। जहां एक डबल डेकर स्लीपर बस डिवाइडर को तोड़ते हुए खेतों में जा पलटी। जिससे बस में सवार दो दर्जन यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू किया।

घटना बकेवर थाना क्षेत्र के NH 19 स्थित उझियानी गांव के समीप की बताई जा रही है। जहां दिल्ली से कानपुर जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई। बस में कुल 40 यात्री सवार थे जिनमें से दो दर्जन यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे घायलों का रेस्क्यू किया। जिसके बाद घायलों को महेवा CHC ले जाया गया। जहां से एक दर्जन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *