ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
बकेवर इटावा।BJP नेता पंकज दीक्षित के निधन पर जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता समेत भाजपा सपा के नेताओं ने दुख जताया। श्री दीक्षित पूर्व में समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी थे।
बताते चलें कि पिछले कयी दिनों से भाजपा नेता पंकज दीक्षित लीवर सम्बंधित समस्या जूझ रहे थे। जिनका इलाज गुरुग्राम मेदांता अस्पताल में चल रहा था। जहां इलाज के दौरान सोमवार की रात्रि करीब 9 बजे 42 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। पूर्व समाजवादी पार्टी जिला महासचिव एवं वर्तमान भाजपा नेता पंकज दीक्षित शास्त्री नगर बकेवर के मूल निवासी थे। उनके साथ काम कर चुके बीजेपी व सपा नेता उनके साथ अपनी यादों को साझा कर रहे हैं।
वहीं उनके निधन पर भाजपा नेता पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा,वरिष्ठ नेता बृजेश शर्मा, शंकज दीक्षित, पुरुषोत्तम मिश्रा,अक्षित पाठक, मोनू उपाध्याय,शशिकांत त्रिपाठी,धरनी धर शुक्ला, नवल किशोर पाठक अनिल तिवारी, अध्यक्ष विवेक यादव सहित समाजवादी पार्टी से व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव शर्मा शीलू,अनूप शर्मा, एडवोकेट ज्वाला प्रसाद कठेरिया, के अलावा अनिल चौधरी,अंकित पाठक,रवि अवस्थी,आशाराम शर्मा, हल्लू शर्मा,बलबीर यादव सहित अन्य नेताओं ,व्यापारियों ने दुख जताया है।
