ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931
नोएडा। हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल की शाखा नारी शक्ति संस्कृति एवं भारतीय संस्कार आयोजन समिति एवं शांभवी महामुद्रा रजिस्टर्ड ट्रस्ट के सहयोग से हिन्दू नववर्ष सेक्टर 20, नोएडा के श्री हनुमान मंदिर में दिनांक 17 मार्च 2026, दिन मंगलवार को सायं 05 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक मनाएगी इस कार्यक्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षा एवं कथा वाचिका कनक लता कनक जी हिन्दू नववर्ष क्यों मनाना चाहिए, एवं श्रीराम जी का जन्म चैत्र मास शुक्ल पक्ष की नवमी एवं पूर्ण मासी को हनुमान जन्मोत्सव के बारे में बताएंगी, महामंडलेश्वर शिवाचार्य कृष्णा जी हिंदुत्व के बारे में बताएंगी, और 1008 अनंत विभूषित जगतगुरु साध्वी दुर्गाचार्य कंचन जी परमहंस के आशीर्वचन हम सबको मिलेंगे कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से एवं समापन श्री राम चन्द्र जी की स्तुति से होगी कार्यक्रम के बीच में बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों, शिव पार्वती एवं राधा कृष्ण की झांकी एवं फूलों की होली का भी आयोजन किया जाएगा कार्यक्रम के समापन पर भोजन/ प्रसाद की भी व्यवस्था रहेगी सभी निवासियों से निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेकर मातृ शक्ति द्वारा पहली बार नारी शक्ति संस्कृति एवं भारतीय संस्कार आयोजन समिति संस्था के इस कार्यक्रम को अपना आशीर्वाद दे कर हिन्दू नववर्ष को सफल बनाएं ।
राधा कृष्ण गर्ग, सुधीर चन्द्र पोरवाल, लवकेश गोयल
एवं समस्त कार्यकारिणी अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल, शांभवी महामुद्रा रजिस्टर्ड ट्रस्ट, एवं नारी शक्ति संस्कृति एवं भारतीय संस्कार आयोजन समिति ने सयुंक्त रुप से मीडिया से जानकारी सांझा की।
