एक ही घर से निकली तीन अंतिम यात्राएं, हर आँख हुई नम

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: कस्बे में दर्द और सन्नाटे का माहौल बना हुआ है। बुधवार रात एक भीषण हादसे में कस्वा के प्रतिष्ठित डालडा तथा चीनी के व्यापारी राजीव पोरवाल उर्फ कल्लन, उनकी पत्नी मधु पोरवाल और बेटे शिवम पोरवाल की कार नहर में डूबने से असमय मौत ने हर किसी को अंदर तक झकझोर दिया। जैसे ही तीनों के शव मोतीगंज स्थित घर लाए गए, परिवार और मोहल्ले में रुदन गूंज उठा।

हादसा अछल्दा इलाके की गंग नहर में कार गिरने से हुआ था। काफी खोजबीन के बाद वाहन और तीनों शव बरामद किए गए। घटना की खबर फैलते ही कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग सांत्वना देने घर पहुंचने लगे।

गुरूवार की देर शाम अंतिम दर्शन हेतु तीनों शवो को घर पर रखा गया था. जहां महिलाओं तथा पुरुषों की भारी भीड़ नम आँखों से श्रद्धांजली देते हुए नजर आये. इस दौरान माहौल बेहद भावुक रहा। रिश्तेदार, मित्र और स्थानीय लोग नम आंखों से श्रद्धांजलि देते नजर आए। हर जुबान पर यही बात थी कि कल तक साथ दिखने वाला परिवार आज हमेशा के लिए बिछुड़ गया।

शुक्रवार सुबह तीनों की अर्थियां एक साथ उठीं तो दृश्य अत्यंत मार्मिक हो गया। दोनों बेटियों इति गुप्ता और मोहिनी ने जैसे ही घर से अर्थी उठती हुई देखी. चीख पुकार के साथ दोनों बेटियाँ बेसुध हो गयी. जहां महिलाओं में एक ओर चीत्कार उठी तो वहीँ दूसरी ओर पुरुषों की आँखें भी नम हो गयी. अर्थी घर से उठने के बाद कस्वा के मोहल्ला कल्याण नगर में राजीव पोरवाल द्वारा बनबाए जा रहे निर्माणाधीन मंदिर के पास अर्थियों को रोका गया.

शोक ध्वनियों के बीच अंतिम यात्रा निकाली गई, जो ॐ श्री पागल बाबा गंगासागर धाम स्थित श्मशान स्थल तक पहुंची। जहां वैदिक रीति से अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ तीन चिताओं की अग्नि ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया और कई लोग अपने आंसू नहीं रोक सके.

विदित हो कि कारोबारी राजीव पोरवाल तथा उनकी पत्नी मधु की संयुक्त चिता को उनके बड़े बेटे सूर्य मोहन पोरवाल ने मुखाग्नि दी. वहीँ राजीव पोरवाल के छोटे बेटे शुभम को उसके चचेरे भाई राजा ने मुखाग्नि दी.

इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री अशोक यादव, पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का, पूर्व विधायिका सावित्री कठेरिया, चेयरमैन लखना गणेश पोरवाल, पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव बंटी, शरद पोरवाल, पुष्पेन्द्र यादव रिंकू, कमलेश कठेरिया, डॉ. योगेन्द्र दुबे, चंदन दुबे, करुणाशंकर दुबे, रोहित भंसाली, अरुण मुखिया, राजेन्द्र अवस्थी, भगवानदास पोरवाल सहित सैकड़ों लोगों ने नाम आखों से विदाई दी.

फोटो – जलती चिताएं तथा श्मसान घाट पर मौजूद भीड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *