अपना दल (एस) ने मनाई लौहपुरुष सरदार पटेल की पुण्यतिथि, गोष्ठी में किया विचारों का स्मरण

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा। अपना दल (एस) इटावा इकाई द्वारा भारत रत्न, देश के प्रथम गृहमंत्री एवं लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार एवं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अनुप्रिया पटेल के निर्देशन में देर सायं पटेल चौक (पक्का तालाब चौराहा) स्थित शिव साईं ढाबा में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी की अध्यक्षता अपना दल (एस) के संस्थापक सदस्य बीरेन्द्र सिंह पटेल (मुन्ना) ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख समाजसेवी एवं पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. हरीशंकर पटेल मौजूद रहे। कार्यक्रम से पूर्व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पटेल चौक स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शत-शत नमन किया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. हरीशंकर पटेल ने सरदार पटेल के त्याग, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने लौहपुरुष की तुलना त्रेतायुग के श्रीराम से करते हुए कहा कि जिस प्रकार श्रीराम ने राज्याभिषेक से पहले त्याग का मार्ग चुना, उसी तरह अंतरिम सरकार के चुनाव में चुने जाने के बावजूद महात्मा गांधी के आग्रह पर सरदार पटेल ने पद को खुशी-खुशी त्याग दिया। यही उनका महान व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण था।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हरिओम सिंह चौहान, जिला महासचिव राजेश पटेल, जिला सचिव डॉ. सुधीर सविता, इटावा विधानसभा अध्यक्ष मुकेश कुमार, इंजीनियर राजेश कुमार वर्मा, एडवोकेट अमित चौरसिया, सर्वेश कुमार वर्मा एवं अनुपम पटेल सहित अन्य वक्ताओं ने सरदार पटेल के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि यदि देश का प्रत्येक नागरिक सरदार पटेल के बताए मार्ग पर चले, तभी उनकी पुण्यतिथि मनाना सार्थक होगा। अंत में अध्यक्षीय संबोधन में बीरेन्द्र सिंह पटेल ने गोष्ठी में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया और सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मोघू, सिद्धार्थ कुशवाह, निखिल सविता, साहिल सविता, बल्लू, रामचंद्र, राजेश, लालजी, अंकित, अमित, उमाशंकर पटेल (बराबंकी), ननकू, नीरज, कल्लू पटेल (लखनऊ), पिंटू पटेल सहित अन्य कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *