परशुराम सेवा समिति की बैठक 7 दिसम्बर को

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इकदिल, परशुराम सेवा समिति उ.प्र. (रजि.) की एक आवश्यक बैठक 7 दिसम्बर दिन रविवार को प्रात: 11 बजे से आदर्श प्राथमिक विद्यालय मोहल्ला कायस्थान इकदिल में होगी । उक्त जानकारी देते हुए परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट व प्रदेश महामंत्री विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि बैठक में वर्ष 2026 की सदस्यता पर एवं संगठन की आगे की गतिविधियों पर चर्चा की जायेगी साथ ही सक्रिय लोगों को जिम्मेदारी देने पर भी विचार किया जायेगा l उन्होंने परशुराम सेवा समिति के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों से बैठक में निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का अनुरोध किया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *