पाइप लाइन फटने से मुख्य मार्ग पर हुआ गड्डा, हो सकता है बड़ा हादसा

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: कस्बे के भरथना पाली मार्ग पर पाइप लाइन फट जाने से मुख्य सडक पर एक गड्डा हो गया है. जोकि इन दिनों किसी हादसे को दावत दे रहा है. नजदीक में ही स्कूल होने के चलते स्कूली बच्चों के चोटिल होने का खतरा बरकरार है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि सूचना के बाद भी समस्या का समाधान नही हो सका है.

भरथना पाली मार्ग पर सरस्वती शिशु मंदिर के समीप मुख्य मार्ग पर पाइप लाइन फट जाने से सड़क पर पानी का बहाव बना रहता है साथ ही पानी की वजह से मुख्य मार्ग पर एक गड्डा भी बन गया है. जिससे दुर्घटना होने का खतरा बरकरार है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि नजदीक में ही एक स्कूल भी है जिसमे छोटे बच्चे भी पढने आते है अगर समय रहते समस्या का समाधान नही किया गया तो कोई बच्चा गिरकर चोटिल भी हो सकता है. साथ ही मुख्य मार्ग होने के चलते पूरे दिन आवागमन बना रहता है. कभी भी कोई हादसा हो सकता है. स्थानीय निवासियों के अनुसार शीघ्र ही इस समस्या का निदान कराया जाना जनहित में अति आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *