विद्युत उपभोक्ताओं के लिए लगा शिविर, मौके पर निस्तारित हुईं शिकायतें

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु सोमवार को नगर स्थित उपखंड अधिकारी कार्यालय में विद्युत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी दिलीप कुमार साहू ने की।

शिविर के दौरान उपभोक्ताओं ने बिजली से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। कुल पांच शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से दो शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष तीन शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए गए कि उपभोक्ताओं को शीघ्र राहत उपलब्ध कराई जाए।

उपखंड अधिकारी साहू ने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का समय पर समाधान करना विभाग की प्राथमिकता है। शिविर में अवर अभियंता नीरज कुमार, कार्यालय सहायक ब्रजेन्द्र राठौर समेत विभागीय स्टाफ मौजूद रहा।

फोटो – शिविर में मौजूद अधिकारी व फरियादी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *