29वें नवदुर्गा महोत्सव में उमड़ रहा भक्तों का सैलाब, देवी दरबार में छाया उल्लास

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। कस्बे में चल रहे श्री नवदुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन भक्तिमय माहौल का सृजन कर रहा है। मोतीगंज स्थित राजाराम पोरवाल पीतल वालों के हाता में श्री नवदुर्गा पूजा समिति (रजि.) के तत्वावधान में हो रहे 29वें महोत्सव में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु देवी दर्शन को पहुंच रहे हैं।

संध्या के समय संगीतमयी आरती के साथ देवी दरबार गुंजायमान हो उठता है। भक्ति रस से ओतप्रोत धुनों पर महिला-पुरुष श्रद्धालु झूमते हुए माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का सामूहिक गुणगान करते हैं। आचार्य राहुल दीक्षित के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सम्पन्न पूजन-अर्चन में भक्तों की सहभागिता आयोजन को और भी पावन बना रही है। सजावट से सुसज्जित उच्च सिंहासन पर विराजमान माँ भवानी के दरबार में दर्शन को उमड़ रही भीड़ उनके चरणों में नमन कर रही है। श्रद्धालु माता रानी की आराधना कर सुख-समृद्धि व मंगलकामनाएं मांगते हैं।

इस दौरान समिति संरक्षक बृजेश गुप्ता रूपे, अध्यक्ष संजीव दीक्षित गपूड़े, महामंत्री भरत पोरवाल, कोषाध्यक्ष श्याम पोरवाल, विपिन पोरवाल, सोनू मिश्रा डीलर, चेतन स्वरुप पोरवाल, प्रशांत अवस्थी, नेक्से पोरवाल,सोनू गुप्ता सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

फोटो – पंडाल में विराजमान महिषासुर मर्दनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *