ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
इटावा।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इटावा के जिला अध्यक्ष संतोष चौहान ने अपने सम्मानित प्रदेश पदाधिकारियों जिला पदाधिकारियों नगर पदाधिकारियों युवा पदाधिकारियों महिला पदाधिकारियों उद्योग मंच व्यापार मंडल रेडीमेड व्यापार मंडल बैटरी इन्वर्टर व्यापार मंडल किराना व्यापार मंडल गल्ला मंडी व्यापार मंडल फल मंडी व्यापार मंडल सब्जी मंडी व्यापार मंडल सहित सभी कस्बों के पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि वह महेरा चुंगी पर स्थित शक्ति धाम मैरिज होम पर 12 फरवरी दिन गुरुवार को 3:00 होने वाली व्यापारी जागरूकता संगोष्ठी में समय पर पहुंचे।
