₹2000 से कम की वस्तुएं ऑनलाइन व्यापार में प्रतिबंधित हो जिससे छोटे-छोटे व्यापारियों को राहत मिल सके-राजेंद्र गुप्ता “प्रदेश महामंत्री”

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के नेतृत्व में श्यामा सरोवर पोर्टिको में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में इटावा जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारीओं ने उरई में सम्मिलित हुए प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भारत सरकार के व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने प्रमुख रूप से ऑनलाइन व्यापार को लेकर यह प्रस्ताव दिया गया ₹2000 से कम की वस्तुएं ऑनलाइन व्यापार में प्रतिबंधित हो जिससे छोटे-छोटे व्यापारियों को राहत मिल सके और उनका व्यापार पटरी पर लौट सके।

प्रदेश कार्य समिति की बैठक का आयोजन प्रदेश के महामंत्री दिलीप सेठ नेतृत्व में आयोजित किया गया जिसकी व्यवस्था बहुत ही शानदार रही इसके लिए सभी व्यापारियों ने प्रदेश के महामंत्री को बहुत-बहुत बधाई और साधुवाद दिया जिनके नेतृत्व में एक सफल आयोजन हुआ इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल इटावा के पदाधिकारीयों के साथ- साथ अन्य व्यापारियों ने भी इस बैठक में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *