होली मिलन समारोह व विशेष महोत्सव संगोष्ठी कल

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ॐ श्री पागल बाबा गंगासागर धाम, भरथना में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह एवं विशेष महोत्सव संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आज दिन रविवार दोपहर दो बजे से आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं नागरिकों को सादर आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम के आयोजक श्याम सुन्दर चौरसिया, मुख्य न्यासी – ॐ श्री पागल बाबा गंगासागर धाम, के अनुसार कार्यक्रम के अंतर्गत होली मिलन व विशेष महोत्सव संगोष्ठी दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगी, इस अवसर पर “होली के रंग पागल बाबा जी के संग” थीम के साथ विशेष रूप से फूलों की होली खेली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *