ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
महेवा।स्थानीय कस्बा महेवा स्थित एक गेस्ट हाउस में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें सभी वर्ग के हिन्दुओं ने बढ़चढकर हिस्सा लिया वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महंत हरभजन दास जी महाराज एवं मुख्य वक्ता के रूप में आर एस एस के सह प्रांत कार्यवाह प्रोफेसर प्रदीप भदौरिया मौजूद रहे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर के प्रतिष्ठित तथा समाज सेवी डॉ सुरेश चंद्र शर्मा तथा कुशल संचालन सभासद राजू दुबे ने किया ।
कार्यक्रम के आयोजक जिला कार्यवाह बिहारी जी ,खंड कार्यवाह धीरज जी तथा डॉ सतेंद्र कुमार पाल की देखरेख में आयोजित हुआ जिसमें आए हुए सभी हिन्दू भाइयों को खिचड़ी भोज भी कराया गया कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया ।
वही मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए श्री भदौरिया ने कहा कि आज हिंदुओं को जातियों में वितरित होने का नहीं बल्कि एकजुट होने का समय है हमारी सभ्यता या धर्म सभी से उच्च है हम संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूरे कर चुके हैं संघ के पंच परिवर्तन पर चलना होगा ।
सांसारिक माया मोह से दूर रहकर ही हम ईश्वर की आराधना कर सकते हैं।हिन्दू कोई धर्म नहीं बल्कि जीवन जीने की कला है ।
वही मुख्य अतिथि महंत हरभजन दास द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि ईश्वर के 23 अवतार हों चुके हैं तथा 24 वा अवतार भी उत्तर प्रदेश में ही होगा हमारे हिंदुस्तान की पहचान हिंदी ,हिंदू ,हिंदुस्तान के कारण है हमें अपने आप पर स्वाभिमान तथा देश पर अभिमान करना चाहिए हमें गर्व होना चाहिए कि हम भारत में पैदा हुए ।हमारे देश का नाम भरत के कारण भारत हुआ उन्होंने कहा कि हिन्दू बंटेगा तो कटेगा ।
वही कार्यक्रम में मुख्य रूप से बृजराज पाण्डेय,अशोक शास्त्री ,विवेक अवस्थी ,दिवाकर पांडे , डॉ रामप्रकाश ओझा , पुतान जादौन ,रवि मिश्र ,रविंद्र कुमार ,सतीश पांडेय ,अवनींद्र कुमार ,उदय कुशवाहा , डॉ ब्रजेश पाल ,मुकेश तिवारी ,अशोक दोहरे ,कुंदन तिवारी ,कल्लू तिवारी ,टिल्लू शर्मा ,बबलू तिवारी ,पूर्व जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे ,पूर्व प्रमुख अशोक चौबे ,ध्रुव कुशवाहा ,सौरभ राजपूत ,राजा अवस्थी ,अनिल भदौरिया ,सुरेन्द्र भदौरिया ,प्रधान धर्मेंद्र यादव ,हरी चौबे ,लालजी दुबे ,वैभव पंडित ,शिवम चौहान ,दिनेश त्रिपाठी ,अमित मिश्रा ,राजकुमार चौहान ,अजय जादौन सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
