हर हाथ में कलम पाठशाला के शुभारम्भ दिवस पर धूमधाम से निकली कलश यात्रा

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना।क्षेत्र के मुड़ेना मल्होसी में हर हाथ में कलम पाठशाला के शुभारम्भ अवसर पर शनिवार को कलश यात्रा निकालकर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समारोह का शुभारम्भ हो गया

शुभारम्भ दिवस पर ढोल-नगाड़ों के साथ निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सिर पर कलश धारण किए महिलाएं धार्मिक गीतों के साथ आगे बढ़ती रहीं, वहीं यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

पाठशाला के संस्थापक रोहित यादव ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य वंचित, गरीब एवं असहाय बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है, जिसके लिए छात्रावास में निःशुल्क शिक्षा, भोजन व आवास की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि श्रीमद भागवत कथा सप्ताह के दौरान श्रीधाम वृन्दावन से पधारे सरस कथावाचक बृजबिहारी महाराज के मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से सायं 5 बजे तक श भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा।

कलश यात्रा की दौरान प्रधान प्रतिनिधि सौरभ दोहरे, गौरव यादव, निशांत कुशवाहा, विकास यादव, आशीष, रवींद्र कुमार आदि साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *