हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा भरथना, धूम धाम के साथ निकली भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। नगर शुक्रवार की शाम शिवमय हो गया। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और शंख-घंटों की ध्वनि ने वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। मानो साक्षात कैलाश से भगवान भोलेनाथ अपनी दिव्य बारात लेकर नगरवासियों को दर्शन देने पधारे हों। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा, आरती और पूजा-अर्चना कर बारात का स्वागत किया। पूरा नगर “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा।

श्रीरामलीला कमेटी (रजि.) भरथना के तत्वावधान में मां दुर्गा मंदिर परिसर (ब्लॉक सभागार) में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भगवान शंकर की बारात का शुभारंभ हुआ। रामलीला संरक्षक तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव,पूर्व जिला पंचायत मनोज यादव बंटी तथा खंड विकास अधिकारी विजय शंकर प्रासद के साथ समस्त श्रीरामलीला के पदाधिकारीओ ने हरी झंडी दिखाकर बारात को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया. महादेव के जयकारों से गूंजते मंदिर प्रांगण से जब बारात निकली तो श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे।

भगवान शंकर की भव्य बारात नगर के भरथना-बकेवर मार्ग स्थित कुंवरा गाँव से प्रारंभ होकर राजागंज, मोतीगंज, आजाद रोड, गिरधारीपुरा, सती मंदिर, मंडी रोड, बालूगंज, जवाहर रोड, कृष्णा नगर होते हुए इटावा-कन्नौज हाइवे स्थित नगला राजा की हीरो एजेंसी तक पहुंची। रास्तेभर श्रद्धालु बारात के स्वागत में खड़े रहे। कहीं पुष्पवर्षा हुई, तो कहीं शंख-घंटों के साथ भगवान भोलेनाथ की आरती उतारी गई।कई जगह लोगों ने अपने प्रतिष्ठान पर भगवान भोलेनाथ की बारात में प्रसाद वितरण किया राजगंज स्थित पत्रकार संतोष कुमार गोस्वामी ने अपने निज निवास पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बारात के साथ चलने वाले समस्त भक्तगणों को बूंदी का प्रसाद व ठंडा पानी वितरण किया।

बारात में भगवान शंकर की झांकी अलौकिक आभा बिखेर रही थी। एटा, मैनपुरी और कासगंज से आईं आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। विशेषकर कासगंज से आई मां काली की झांकी अद्भुत भक्ति-भाव से ओतप्रोत थी, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

इस दौरान अध्यक्ष रोहित यादव, कोषाध्यक्ष नीलेश त्रिपाठी, महामंत्री विनोद गोस्वामी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश कौशल, कृष्ण कुमार यादव, सत्य प्रकाश यादव राजा, विनोद कुमार यादव, ब्रजपाल सिंह जादौन, अरविदं सिंह भदौरिया, दीपक यादव, विपिन यादव, बड़े भदौरिया, रज्जन पोरवाल, रवि पोरवाल, यशवीर सिंह चौहान, अभिषेक दिक्षित, अजय तिवारी गब्बू, गिरीश शुक्ला, राजेश सविता, पवन यादव, रजत कठेरिया अमित कुशवाहा लल्ला यादव नंदू यादव आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

फोटो – हरी झंडी दिखाते पूर्व ब्लॉक प्रमुख व खंड विकास अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *