“हर बच्चे को भेजो स्कूल”— गूंजे शिक्षा के नारे, निकाली गई जागरूकता रैली

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। “अब ना करो अज्ञानता की भूल, हर बच्चे को भेजो स्कूल”— इसी बुलंद नारे के साथ बुधवार को विकासखंड ताखा में स्कूल चलो अभियान के तहत शिक्षा के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रैली का आयोजन किया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर कंपोजिट विद्यालय सोरों से प्रभारी प्रधानाध्यापक अब्दुल हमीद के नेतृत्व में यह रैली निकाली गई। रैली विद्यालय से शुरू होकर नगला पृथी, सोरों और घिसैला गांवों से होकर गुज़री। रैली के दौरान स्कूली छात्र-छात्राएं रंग-बिरंगी तख्तियों के साथ उत्साहपूर्वक नारे लगाते चल रहे थे।
“एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा”, “हर घर में दीप जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा”, “मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में नाम लिखाओ”, जैसे प्रभावशाली नारे लोगों का ध्यान आकर्षित करते रहे। रैली का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को यह संदेश देना था कि हर बच्चा शिक्षा का अधिकारी है और उसका भविष्य विद्यालय से ही तय होगा। ग्रामीण इलाकों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना इस अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अवनीश शर्मा, अमित सिंह, राजकुमार, शिवकुमार, नीलम यादव, रानी देवी, अलका देवी, अनार देवी सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और इस पहल की सराहना की।

प्रभारी प्रधानाध्यापक अब्दुल हमीद ने बताया कि शिक्षा का प्रकाश तभी गांव-गांव फैलेगा जब हर बच्चा स्कूल आएगा। उन्होंने कहा कि स्कूल चलो अभियान सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है जिसे हर नागरिक को निभाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *