हरदोई व्यापार मंडल नगर कार्यकारिणी की बैठक में खाद्य विभाग के उत्पीड़न का मुद्दा उठा

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर & चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त7017774931

इटावा।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल हरदोई नगर कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष संतोष चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई हरदोई अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न की जिला अध्यक्ष संतोष चौहान से शिकायत की जिला अध्यक्ष संतोष चौहान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हरदोई व्यापार मंडल मजबूत संगठन है किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं होगा अगर किसी भी विभाग की कोई समस्या है तो वह लिखित मे कार्यालय नुमाइश चौराहा इटावा पर दें ताकि उसका निस्तारण कराया जा सके।

प्रांतीय सदस्य मधुर यादव लाला एवं प्रदीप यादव के द्वारा फूलमालाओं एवं अंग वस्त्र पहनाकर प्रतीक चिन्ह देकर जिला अध्यक्ष संतोष चौहान जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला जिला महामंत्री रमेश यादव महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा महिला जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी कुशवाहा आदि सम्मानित पदाधिकारी का स्वागत किया गया कार्यक्रम में हरदोई व्यापार मंडल की अध्यक्ष बृजेश गुप्ता महामंत्री नंदकिशोर गुप्ता अजीत कश्यप मधुर यादव अवधेश गुप्ता कयूम खान राजू खान आदि प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *