स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान युवक की मौत

बकेवर : महेवा विकास खंड क्षेत्र के गांव अहेरीपुर जगमोहन में स्थित स्वींमपुल पर डूबने के चलते एक नवयुवक की मौत हो गयी। स्वीमिंगपुल संचालक आनम फानन में नवयुवक को सीएचसी महेवा उपचार के लिऐ लेकर आये और मृतक को वहां से छोड़कर भाग गये। वहीं डाक्टर उपचार के दौरान युवक को मृत घोषित किया काफी समय तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी मौके पर वहीं सूचना पर तहसीलदार भरथना व फोरेंसिक सहित अहेरीपुर चौकी प्रभारी मान सिंह मय पुलिस फोर्स के सीएच‌सी महेवा पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य एकत्रित किऐ।

Advertisment-

बकेवर थाना क्षेत्र अहेरीपुर में संचालित एक स्वीमिंगपुल में दोपहर के दौरान एक नव युवक के दौरान युवक अचानक पानी में गिर गया पांच छः युवकों ने मृतक को बाहर निकाला उसके पश्चात मृतक के साथी महेवा में स्थित सीएच‌सी महेवा उपचार के लिऐ ले गये और वहां से छोड़कर भाग गये। चिकित्सकों ने उपचार के बाद युवक को मृत घोषित किया। वहीं मृतक युवक की काफी समय तक पहचान नहीं हो सकी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार भरथना राजकुमार सिंह, फोरेंसिक टीम व अहेरीपुर चौकी इंचार्ज मानसिंह मय हमराह पुलिस फोर्स के सीएच‌सी महेवा घटना स्थल पर पहुंचे और जांच कर साक्ष्य संकलित किये.

वहीं इस संबंध में डां अभिषेक वर्मा मे जानकारी देते हुऐ बताया कि एक युवक को अचेत अवस्था में सीएचसी महेवा पर एम्बुलेंस से लेकर आया था युवक की मौके पर ही मौत हो गयी थी। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को सूचना दे दी गयी थी तहसीलदार भरथना अहेरीपुर चौकी प्रभारी व फोरेंसिक टीम सहित क्षेत्रीय लेखपाल राहुल मौके पर पहुंचे। काफी देर बाद मृतक बालक की पहचान गोपाल जी सेंगर पुत्र केशव सिंह सेंगर उम्र करीब 13 वर्ष निवासी सबलपुर थाना अजीतमल के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *