स्वामी विवेकानंद विचार मंच ने दिव्यांगों को वितरित किए कंबल

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद विचार मंच के तत्वावधान में एक सराहनीय सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें करीब एक सैकड़ा दिव्यांगजनों को कंबल वितरित किए गए। इस मौके पर कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में जरूरतमंद दिव्यांग मौजूद रहे, जिनके चेहरों पर सहायता मिलने की खुशी साफ झलक रही थी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी आर.डी. मौर्या और कोतवाल विक्रम सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अजय यादव उर्फ गुल्लू उपस्थित रहे। अतिथियों ने मंच की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंदों को सम्मान के साथ सहायता प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. अनीता सिंह ने बताया कि स्वामी विवेकानंद विचार मंच लगातार समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय है और भविष्य में भी जरूरतमंदों, विशेषकर दिव्यांगजनों के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने सभी सहयोगियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कमेटी के विशिष्ट सहयोगी संजीव यादव (एक्स आर्मी), इलायकेदार (एक्स आर्मी), समाजसेवी डॉ. सुरेंद्र प्रताप गुप्ता, भगवंत सिंह, जयवीर सिंह यादव, हरि किशन, एडवोकेट विनोद यादव, एडवोकेट हाकिम सिंह यादव, एडवोकेट उपेन्द्र सिंह चौहान, कमलेश यादव, नीतू तिवारी, अश्वनी गुप्ता, महेंद्र सिंह (प्रधान), हरिओम गुप्ता, अजय कुमार, देवाशीष चौहान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने दिव्यांगजनों को कंबल वितरित कर उन्हें सर्दी से बचाव का संदेश दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंच के इस प्रयास को स्थानीय लोगों ने भी सराहा और इसे एक प्रेरणादायक पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *