ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
वन्देमातरम। भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा भरथना द्वारा आज दिनांक 4-7-2025 स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा भरथना द्वारा स्थापित उनकी प्रतिमा पर मां अम्बे पब्लिक स्कूल महावीर नगर भरथना में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर वन्देमातरम करके हुआ।

प्रांतीय संगठन सचिव डॉ आर एन दुबे व परिषद के सम्मानित सदस्य मां अम्बे पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर वीरेन्द्र सिंह चौहान ने विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा शाखा सचिव राम प्रकाश पाल सहित उपस्थित, सभी सदस्यों ने पुष्प अर्पित स्वामीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की तत्पश्चात बच्चों को विनोद कुमार दुबे प्रताप नारायण मिश्र देवेन्द्र पोरवाल हर्ष दुबे इन्जि विनोद पोरवाल ने स्वामीजी के व्यकित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सुनील दीक्षित गतिविधि संयोजक संस्कार जिला सह समन्वयक सुशांत उपाध्याय श्री देवेन्द्र कुशवाहा आदित्य पाण्डेय नीलू कृष्ण कुमार गुप्ता बबलू , सहित अनेक सदस्यों की उपस्थिति रही कार्यक्रम का सफल संचालन श्री संजय माधवानी ने किया राष्ट्रीय गान कर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
