स्वर्गीय पं. गोपीराम दीक्षित की स्मृति में लायन्स क्लब भरथना राधे-राधे के तत्वावधान में चतुर्थ निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आज, मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन

भरथना: जिला अंधता निवारण समिति इटावा द्वारा स्वर्गीय पं. गोपीराम दीक्षित की स्मृति में लायन्स क्लब भरथना राधे-राधे के तत्वावधान में चतुर्थ निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर डॉ. जवाहरलाल रोहतगी स्मारक नेत्र चिकित्सालय, कानपुर के सहयोग से संपन्न होगा।

शिविर में मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों की जांच कर आवश्यकतानुसार ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें लेंस पूर्णतः निःशुल्क लगाए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार मरीज अस्पताल में भर्ती की तैयारी के साथ शिविर में आएं। इसके अलावा मरीज सीधे अस्पताल पहुंचकर भी प्रतिदिन भर्ती हो सकते हैं, रविवार को अस्पताल बंद रहेगा। मरीजों को अस्पताल वाहन द्वारा लाने और छोड़ने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

मीडिया से बात करते हुए एडवोकेट सुबोध दीक्षित ने बताया कि शिविर में आने वाले मरीजों के लिए आधार कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड और मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य है। आयुष्मान भारत कार्ड धारकों के सभी प्रकार के ऑपरेशन निःशुल्क किए जाएंगे। इसके साथ ही गरीब वर्ग के मरीजों का भी निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।

निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर 20 दिसंबर 2025, शनिवार को प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक पं. गोपीराम दीक्षित के राइस मिल, मंदिर दान सहाय, भरथना में आयोजित किया जाएगा। शिविर के अध्यक्ष लायन सुरेश शारदा, सचिव लायन निशांत पोरवाल (एड.), कोषाध्यक्ष लायन गोविंद शारदा तथा कार्यक्रम संयोजक लायन सुबोध दीक्षित (एड.) हैं। नेत्र परीक्षण डॉ. के. सी. अग्निहोत्री द्वारा किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *