सेक्टर 19 नोएडा में 08 फरवरी 2026 को होगा विशाल हिन्दू सम्मेलन

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

नोएडा। संघ के शताब्दी वर्ष में सेक्टर 19, 20 एवं सेक्टर 26 का होने वाला विशाल हिन्दू सम्मेलन सेक्टर 19, नोएडा के बारातघर में दिनांक 08 फरवरी 2026 को दोपहर 02 बजे से होने जा रहा है इस कार्यक्रम में वक्ता गौतम खट्टर जी संस्थापक सनातन महासंघ, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय संत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी पद्मनारायणाचार्य जी महाराज, मुख वक्ता सुमित जी महानगर प्रचारक एवं हिन्दू सम्मेलन समिति कार्यक्रम के अध्यक्ष सुधीर पोरवाल जी होंगे कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से एवं समापन श्री राम चन्द्र जी की स्तुति से होगी कार्यक्रम के बीच में बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सेक्टर के सभी निवासियों से संपर्क किया जा रहा है एवं जन जन तक सूचना पहुंचाने के लिये दिनांक 31.01.2026 को सेक्टर 26 एवं दिनांक 01.02.2026 को सेक्टर 19 नोएडा में प्रभात फेरी निकाली गयी इसी क्रम में दिनांक 03.02.26 को सेक्टर 20 नोएडा में प्रभात फेरी निकाली जाएगी यह कार्यक्रम दोपहर 2.00 बजे से शुरु होगा कर्यक्रम के समापन पर भोजन/ प्रसाद की भी व्यवस्था रहेगी सेक्टर के सभी निवासियों से निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लेकर हिन्दू सम्मेलन को सफल बनाएं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *