ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
सुसाइड नोट लिखकर जान देने वाले हरियाणा पुलिस के एडीजीपी वाई पूरण कुमार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। चंडीगढ़ के सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट में पूर्ण राजकीय सम्मान के बीच अंतिम संस्कार की रस्में अदा की गईं। उनकी मौत के गुनहगारो पर कार्यवाही की मांग को लेकर पिछले 8 दिन से शव का दाह संस्कार परिवार ने नही होने दिया था। कई IPS अफसरों+ DGP पर मुकदमे के बाद ही अंतिम संस्कार हो पाया।
अंतिम यात्रा में प्रदेशभर से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और उनके परिजनों ने शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पुलिस बैंड की धुन पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और मौके पर मौजूद अधिकारियों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किए।
