सुनी गईं सफाई कर्मचारियों की समस्याएं

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। नगर पालिका के स्थायी, संविदा व आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों ने वेतन, सुरक्षा उपकरण, नियमितीकरण सहित अन्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि सभी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा और उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाएगा। कर्मचारियों को आश्वस्त किया गया कि उनके हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

बैठक में नए नगर अध्यक्ष रमेश चंद्र सेवी, महामंत्री शिवम कुमार, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण वाल्मीकि, कार्यवाहक अध्यक्ष कन्हैया कुमार, उपाध्यक्ष शिव कुमार, मंत्री आजाद राव, संगठन मंत्री मोहित कुमार, मीडिया प्रभारी विनोद कुमार तथा संयुक्त मंत्री ऋषभ कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *