सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना द्धारा पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  से अधीक्षक डॉ. सैफ खान के नेतृत्व में आगामी पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से आमजन को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए बच्चों को समय पर दवा पिलाने के प्रति जागरूक किया गया।
रैली सीएचसी परिसर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। रैली इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं व अन्य स्टाफ ने हाथों में जागरूकता संबंधी बैनर लेकर नारे लगाए और अभिभावकों से अपील की कि वे 14 दिसंबर, रविवार को अपने 0 से 5 वर्ष आयु तक के सभी बच्चों को नजदीकी बूथ पर अवश्य ले जाकर पल्स पोलियो की दवा पिलवाएं।
अधीक्षक डॉ. सैफ खान ने बताया कि 14 दिसंबर को पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की जाएगी, जिसके तहत निर्धारित बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पोलियो उन्मूलन के लिए जनभागीदारी बेहद आवश्यक है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बच्चों के भविष्य के लिए घातक हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *