साफ सफाई का रखे ध्यान – तभी मिलेगा बीमारियों से निदान-डॉ० हरीशंकर पटेल

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931


संचारी रोग से दूर रखने के लिए एन्टी लार्वा का नालापार वार्ड में हुआ छिड़काव

इटावा।संचारी रोग को दूर रखने के लिए नालापार , पुरविया टोला वार्ड में चूना चक्की की गलियों में प्रमुख समाज सेवी “डॉ० हरीशंकर पटेल” ब्राण्ड एम्बेसडर – स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) इटावा तथा अभिराज ने पीठ मे लादकर गली – गली किया एंटी लार्वा का छिडकाव नगर पालिका परिषद , इटावा के सहयोग से इंटर नेशनल गुडविल सोसाइटी एवं समाज उत्थान समिति द्वारा
डॉ० हरीशंकर पटेल कोआर्डिनेटर इन्टर नेशनल गुडविल सोसायटी आफ इंडिया, इटावा / ब्राण्ड एम्बेसडर स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) ने एंटी लार्व छिड़काव करते समय मोहल्ला वासियों से स्वयं तथा घर के अन्दर तथा बहार की सफाई के करते रहे। साफ सफाई का रखे ध्यान – तभी मिलेगा बीमारियों से निदान
अभिराज छात्र ने भी लोगों को बताया कि छत पर टायर आदि कोई ऐसी चीज न रखे जिसमें पानी भरे , भरे पानी में ही बीमारियों को पनपाने वाले वैक्टिरियाँ उत्पन्न होते है।
एंटी लार्व छिड़काव में सहयोगी के रूप में समिति के राधव गुप्ता , कृष्णा , तथा नगर पालिका परिषद इटावा के सफाई नायक नरेश के साथ उनकी टीम उपस्थित रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *