ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: कस्बा क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी की दुकान से हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया माल और अवैध असलहा भी बरामद किया है।
मोहल्ला महावीर नगर निवासी सचिन कुमार वर्मा ने बताया कि मेरी सर्राफा दुकान तिलक रोड स्थित बजाजा लाइन में है। बीते 2 अप्रैल की शाम करीब 6:20 बजे एक अज्ञात युवक दुकान पर आया और अंगूठी देखने लगा, कुछ देर बाद वह बिना खरीदारी किए चला गया। इसके बाद वही युवक करीब 6:45 बजे दोबारा दुकान पर पहुंचा और अंगूठी देखने के दौरान मौका पाकर करीब 23 ग्राम वजनी 10 सोने की अंगूठियां चोरी कर फरार हो गया।
घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा 3 अप्रैल को थाना भरथना में मुकदमा दर्ज कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर दो पुलिस टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 4 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे नगला डरू तिराहे के पास से आरोपी मदन मोहन (19 वर्ष) निवासी नगला आशाराम, थाना भरथना को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस तथा चोरी की गई 10 सोने की अंगूठियां बरामद हुईं।
थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह, कस्वा चौकी प्रभारी तनमय चौधरी ने पुलिस टीम के साथ इस पूरे मामला का खुलासा किया है. बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से व्यापारियों में विश्वास बढ़ा है और स्थानीय स्तर पर पुलिस की कार्यशैली की सराहना की जा रही है।
फोटो – पुलिस अभिरक्षा में मौजूद आरोपी
