ब्रजेश पोरवाल-एडीटर&चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

बकेवर/ इटावा।
बकेवर थाना पुलिस ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पुलिस मे रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम किया गया। यहां एकता का संदेश देने के लिए पुलिस जवान हाथ मे तिरंगा झंडा थामकर सड़क पर दौड़ते नजर आए। उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीश चन्द्र ने थाना परिसर से अम्बेडकर पार्क औरैया रोड के लिए झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही इस मौके पर पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई गयी।

सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती को एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इसके लिए भारत सरकार के निर्देश पर बकेवर थाना पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व जनता कालेज बकेवर के एन सीसी कैडिट व जनता इंटर कालेज के एनसीसी कैडिट और पुलिस व 28वीं बाहिनी के जबान एकजुट हुए। जहां अपरपुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने पुलिस कर्मियों को एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत बनाने की शपथ दिलाई। इसके बाद पुलिस व कॉलेज स्टूडेंट्स को हरी झंडी दिखाकर दौड़ के लिए रवाना किया। पुलिस कर्मियों और स्टूडेंट्स ने दौड़ लगाई। हाथ मे तिरंगा थामे पुलिस जवान और छात्रों ने भारत की एकता और अखंडता का संदेश दिया।
इस दौरान थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक व लखना चौकी इंचार्ज स्वदेश कुमार,महेवा चौकी इंचार्ज केपी सिंह,बिजौली इंचार्ज विनय द्विवेदी,अहेरीपुर,बराउख,कस्बा इंचार्ज समेत बड़ी तादात में पुलिस अधिकारी और विधालयों के एनसीसी अधिकारी मौजूद रहे।
