ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस थाना प्रभारी विक्रम सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ. इस दौरान कुल चार शिकायती प्रार्थना पत्र आये जिनमे से तीन शिकायतो का मौके पर निस्तारण हुआ. साथ ही एक अन्य शिकायत के शीघ्र निस्तारण हेतु टीम को निर्देशित किया गया.
समाधान दिवस के दौरान क्षेत्र के गाँव नगला हरवंश निवासी ब्रजेश सिंह पुत्र सरमन सिंह ने पैतृक भूमि पर जबरन कब्जा व घर से निकलने वाले रास्ते को रोके जाने, नगरिया सरावा के श्री कृष्ण ने आपसी सहमती से कराये जा रहे घर के निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न किये जाने के सम्बन्ध में, नगरिया सरावा के नरेश सिंह लोनिया ने आबादी की भूमि पर जबरिया व दबंगई के बल पर कब्जा कर लेने के सम्बन्ध में तथा भैंसाई गाँव के दिनेश बाबु ने गोसाई बाबा मंदिर पर अवैध रूप से कब्जा कर लेने के सम्बन्ध में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया. जिनमे से तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया. तथा एक शिकायत के शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया.
थाना समाधान दिवस के दौरान अपराध निरीक्षक अरिमर्दन सिंह, थाना उपनिरीक्षक इदु हसन, कोमल चौधरी, ब्रजनंदन सिंह, राम सिंह, गीता देवी समेत तमाम क्षेत्रीय लेखपाल आदि मौजूद रहे.
फोटो – फरियादियों की समस्या सुनते थाना प्रभारी
