सपा समर्थित गोविंद सिंह ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा समर्थित महेंद्र सिंह से 19 मतों से बढत लेकर लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना।उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लि0 शाखा भरथना के प्रतिनिधि पद पर सपा का दबदबा कायम रहा।  सपा समर्थित गोविंद सिंह ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा समर्थित महेंद्र सिंह से 19 मतों से बढत लेकर लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की।

ब्लॉक परिसर में  उ0 प्र0 सहकारी ग्राम विकास बैंक लि0 शाखा भरथना के प्रतिनिधि पद के लिए निर्वाचन अधिकारी/ जिला उद्यान अधिकारी श्याम सिंह की देखरेख में मंगलवार की सुबह 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक कुल 273 खाताधारकों ने मतदान किया। मतदान के बाद मतगणना की गई। जिसमें गोविंद सिंह को 138, महेंद्र सिंह को 119 व अमर सिंह को 05 मत मिले। निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक 273 मत पड़े जिसमें 11 मत निरस्त हुए।

परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाचन अधिकारी श्याम सिंह द्वारा नव निर्वाचित प्रतिनिधि गोविंद सिंह को प्रमाण पत्र सौपा गया। इस दौरान विधायक राघवेंद्र गौतम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव आदि ने बधाई दी

सपा समर्थित गोविंद सिंह के निर्वाचित घोषित होते ही समर्थकों में खुशी दौड़ गई और मिष्ठान खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी इस दौरान ब्लॉक प्रमुख विनोद दोहरे, पूर्व सभासद दीपक यादव, पवन यादव, रोहित यादव आदि मौजूद रहे।

मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मे सीओ आर डी मौर्य, इन्स्पेक्टर क्राइम अरिमर्दन सिंह के नेतृत्व में पुलिस जवान मुस्तैद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *