ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना।कस्बा के मोहल्ला बृजराज नगर की वरधाई वाली गली में दो सांडों के बीच जोरदार लड़ाई हो गई. इससे राहगीरों व अन्य लोगों में अफरताफरी मच गई. करीब 30 मिनट तक हड़कंप की स्थिति रही.
लोगों ने सांडों को हटाने के लिए पानी डाला. डंडे भी मारे, लेकिन सांडों ने लड़ना बंद नहीं किया. इस घमासान के चलते राहगीर व स्थानीय लोगों के बीच दहशत फैली रही. करीब 30 मिनट के बाद सांड स्वतः ही अलग हो गए.
कस्बे में सांडों की बढ़ती संख्या से लोगों को अक्सर ही परेशानी होती है. सब्जी की दुकानें होने के चलते बालूगंज और बृजराज नगर में अधिक सांड विचरण करते हैं. सांड कई बार लोगों पर हमले कर चुके हैं, जिससे जानें तक जा चुकी हैं।
