व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष ने सुनीं समस्याएं, आपसी मतभेद भी सुलझाए

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त, 7017774931*

भरथना। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष शनिवार को भरथना पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। बैठक के दौरान व्यापार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई और संबंधित अधिकारियों तक उन्हें प्रभावी ढंग से पहुंचाने की बात कही गई।

इस दौरान कुछ व्यापारियों के बीच चल रहे आपसी मनमुटाव का मामला भी सामने आया, जिस पर जिला अध्यक्ष ने पहल करते हुए दोनों पक्षों को समझाया और आपसी सहमति से विवाद को शांत कराया। इससे व्यापारियों में आपसी सौहार्द का माहौल बना और सभी ने एकजुट होकर व्यापारिक हितों में कार्य करने की बात कही।

भरथना आगमन पर जिला उपाध्यक्ष अभिषेक दीक्षित व नगर अध्यक्ष रज्जन पोरवाल, अधिवक्ता निशांत पोरवाल के आवास पर जिला अध्यक्ष का माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

इसके अलावा व्यापार मंडल की टीम ने हाल ही में नगर में हुई चोरी की घटना के त्वरित खुलासे को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह, अपराध निरीक्षक अरिमर्दन सिंह सहित पूरी पुलिस टीम का स्वागत कर उनकी कार्यशैली की सराहना की। व्यापारियों ने कहा कि पुलिस की सक्रियता से व्यापारियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। इस मौके पर व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी व स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहे।

इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान, प्रदेश मंत्री विवेक पोरवाल, जिला महामंत्री रमेश यादव, जिला मीडिया प्रभारी/ जिला उपाध्यक्ष बृजेश पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक दीक्षित, जिला मंत्री गिरीश शुक्ला, नगर अध्यक्ष रज्जन पोरवाल, एडवोकेट निशांत पोरवाल, विजय त्रिपाठी, अभिनव दीक्षित अरविंद कौशल, मनीष पोरवाल आदि मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *