विश्व मृदा दिवस पर भरथना में कृषक गोष्ठी, मृदा स्वास्थ्य और फसल सुरक्षा पर किसानों को मिली महत्वपूर्ण जानकारी

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। विश्व मृदा दिवस के अवसर पर उपसम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय के सभागार में एक दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को मृदा संरक्षण, मृदा परीक्षण और फसल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।

गोष्ठी के दौरान सहायक विकास अधिकारी कृषि दिलीप कुमार ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने किसानों को बताया कि कैसे मृदा परीक्षण के आधार पर फसल और खाद का चयन करने से उत्पादन बढ़ाया जा सकता है और लागत में भी कमी आती है। उन्होंने किसानों को समय-समय पर मृदा परीक्षण कराने की सलाह दी।

फसल सुरक्षा के विषय पर सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा सुधीर कुमार ने किसानों को आधुनिक तकनीकों और कीट प्रबंधन के वैज्ञानिक तरीकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संतुलित उपयोग और आवश्यकता के अनुसार ही दवाओं का प्रयोग किया जाए, ताकि मिट्टी की गुणवत्ता सुरक्षित रहे।

गोष्ठी में गिरीश चन्द्र, आनंद, शिवकुमार दुबे, रविन्द्र कुमार सहित कई किसानों ने शिरकत की और अपने अनुभव भी साझा किए। कृषि विभाग के ब्लॉक कर्मचारी—करिश्मा प्रभारी बीज भंडार, चन्द्रशेखर, रघुपाल, विजयपाल, दिनेश, सचिन, शैलू आदि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

फोटो –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *