वार्षिकोत्सव,परीक्षाफल वितरण,स्कूल चलो अभियान के तहत रैली, कक्षा 5 के बच्चों का विदाई समारोह आयोजित

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931

इटावा।दिनांक 02/04/2026 को प्राथमिक विद्यालय बूसा बढ़पुरा में वार्षिकोत्सव,परीक्षाफल वितरण,स्कूल चलो अभियान के तहत रैली तथा कक्षा 5 के बच्चों का विदाई समारोह अध्यक्ष विद्यालय प्रबंध समिति तथा पंचायत सदस्य की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें वर्ष भर मेहनत करके अपनी अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करके अपने परिवार तथा विद्यालय का नाम रोशन करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र तथा मेडल पहना कर उनका सम्मान किया गया।

इसी क्रम में कक्षा 5 पास होकर जाने वाले सभी बच्चों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनको स्मरण रहे कि वो भी कभी हमारे परिवार का हिस्सा रहे थे। सम्मान के क्रम में प्रधानाध्यापक द्वारा अपने तीनों शिक्षक साथियों द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु वर्ष भर किए गए प्रयासों को सराहते हुए उनको भी प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में विद्यालय के दोनों रसोइयों को भी पुरस्कार देकर smc अध्यक्ष तथा प्रधानाध्यापक द्वारा सम्मानित किया गया। अन्त में *smc अध्यक्ष श्रीमती मनोज कुमारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत विद्यालय में नामांकन बढ़ाने हेतु गांव में *स्कूल चलो रैली* को रवाना किया गया जिसमें सभी अभिभावकों, बच्चों , शिक्षकों तथा smc सदस्यों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का सफल संचालन चंद्रशेखर सहायक अध्यापक, सांस्कृतिक गतिविधियों का संचालन नरेश कुमार सहायक अध्यापक तथा भोजन व्यवस्था का कार्य सुनील कुमार शिक्षा मित्र द्वारा किया गया।
अन्त में कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी अभिभावकों,smc सदस्यों, बच्चो तथा अन्य ग्राम वासियों का आभार एवं धन्यवाद प्रधानाध्यापक अशोक कुमार यादव द्वारा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *