लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस, घर से बरामद हुआ माल

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह उस समय हडकम्प मच गया. जब एक दम्पत्ति ने अपने साथ हुई लूट की सूचना डायल112 पर दी. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई।. आनन फानन में थाने से जिले तक के अधिकारी व एसओजी टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करते हुए सीसीटीवी खंगालने में जुट गयी।.

सोमवार की अलसुबह करीब पांच बजे गाँव कुशगवां अहिरान निवासी नवल किशोर पुत्र रामनरेश ने डायल 112 पर सूचना देते हुए बताया कि मैं आगरा में प्राइवेट नौकरी करता हूँ रविवार की रात अपनी पत्नी बबीता मौर्य के साथ आगरा से ऊंचाहार एक्सप्रेस में सवार होकर सोमवार की सुबह भरथना पहुंचा था. भरथना रेलवे फाटक से ऑटो में सवार होकर भरथना पाली मार्ग से होते हुए अपने गाँव कुशगवां अहिरान जा रहा था।. पीछे से आये एक बाइक पर तीन नकाबपोशो ने ऑटो रोकते हुए तमंचा दिखाकर मेरी पत्नी का बैग लूट लिया. जिसमे रखी सोने की अंगूठी मंगलसूत्र, करधनी, पायल, मोबाइल व नगद चौदह हजार रूपए रखे हुए थे. राहगीर की मदद से परिजनों को सूचना दी. परिजनों ने मौके पर पहुँच कर घटना की सूचना पुलिस को दी।.

सूचना मिलते ही भरथना पुलिस हरकत में आई. सूचना पर पहुंचे एएसपी श्रीश चन्द्र, कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक अरिमर्दन सिंह, साम्हों चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार तथा एसओजी टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित से पूछताछ के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गयी।.

देर शाम तक चली जांच पड़ताल के बाद थाना प्रभारी ने बताया की लूट की सूचना झूठी निकली है. पीड़ित के बताये अनुसार सारा सामान पीड़ित के घर से बरामद हुआ है. लेकिन पीड़ित का मोबाइल बरामद नहीं हो सका है।.

फोटो – घटना स्थल पर जांच पड़ताल करते एएसपी ग्रामीण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *