राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्षों के गौरवशाली इतिहास को समर्पित नाटक ‘संघ गंगा के तीन भगीरथ’ का मंचन दिनाँक 25 जनवरी को इटावा में

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्षों के गौरवशाली इतिहास को समर्पित नाटक ‘संघ गंगा के तीन भगीरथ’ का संस्कार भारती इटावा द्वारा मंचन दिनाँक 25 जनवरी 2026 दिन रविवार को सांयकाल 04 बजे से नारायण कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स इटावा में किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय डॉ इन्द्रेश कुमार जी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ होगें कार्यक्रम संयोजक डॉ राजेश किशोर त्रिपाठी प्राचार्य जनता कॉलेज बकेवर ने बताया कि नाटक संघ के पहले तीन सरसंघचालकों – पूज्यनीय डॉ. हेडगेवार जी, गुरुजी (गोलवलकर जी) और बालासाहेब देवरस जी के त्याग, राष्ट्र सेवा और संगठन के वैचारिक विस्तार की कहानी है।
जिसका उद्देश्य संघ की 100 वर्ष की संघर्ष यात्रा, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र निर्माण में योगदान को युवा पीढ़ी तक पहुँचाना हैं.
संस्कार भारती जिला अध्यक्ष कुलदीप अवस्थी ने नाटक की पृष्टभूमि में कहा कि पूज्यनीय डॉ. हेडगेवार की राष्ट्रसेवा, गांधीजी से मुलाकात, संघ स्थापना, गुरुजी का प्रवास व योगदान, आपातकाल, और राम जन्मभूमि आंदोलन जैसे प्रमुख प्रसंग दिखाए गए हैं जिसका लेखन श्रीधर गाडगे और निर्देशक संजय पेंडसे द्वारा तथा मंचन नागपुर के कलाकारों द्वारा किया गया हैं। यशवीर जी विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इटावा ने बताया कि यह नाटक सिर्फ एक सांस्कृतिक प्रस्तुति नहीं, बल्कि संघ की वैचारिक परंपरा और सामाजिक समरसता को दर्शाने वाला एक जीवंत चित्रण है, जो देशभक्ति की भावना से प्रेरित है। कार्यक्रम सह संयोजक नमिता तिवारी ने सभी से इस मंचीय कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *