राजपूत के निधन पर उमड़ा नेताओं का हुजूम, लीलावती राजपूत ने परिवार को बंधाया ढांढस

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

महेवा (इटावा)।महेवा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरावली के ढकाताल में पूर्व विधायक स्वर्गीय महेंद्र सिंह राजपूत के वयोवृद्ध पिता गंगाराम राजपूत के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष महिला सभा लीलावती राजपूत शोक संतप्त परिवार से मिलने उनके आवास पर पहुंचीं।
प्रदेश उपाध्यक्ष लीलावती राजपूत ने स्वर्गीय महेंद्र सिंह राजपूत के पुत्र योगेंद्र राजपूत से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में पार्टी व संगठन की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि गंगाराम राजपूत का जीवन सादगी, संघर्ष और सामाजिक मूल्यों से परिपूर्ण रहा, उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
इस अवसर पर किसान यूनियन के पदाधिकारी, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ संजीव राजपूत, विधानसभा उपाध्यक्ष सचिन राजपूत, दिनेश राजपूत, अजय सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता व क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *