ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
महेवा।यू.पी.बोर्ड की फरवरी में होने वाली मुख्य परीक्षाओं के पूर्व जिले भर के हाईस्कूल एवं इंटर कालेजों में आयोजित की जा रहीं प्री बोर्ड परीक्षाओं के क्रम में शुक्रवार को दसवीं की अंग्रेजी विषय तथा इंटरमीडिएट की भौतिकी विषय की परीक्षा संपन्न हुई जिसे केंद्रों पर बोर्ड की तर्ज पर नकल विहीन एवं शांति परक अवस्था में कराया जा रहा है ।
विदित हो कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा जारी दसवीं एवं बाहरवी की स्कीम के तहत पूरे जिले में एक साथ दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक परीक्षा आयोजित होती है उसी क्रम महेवा के लोकमान्य रूरल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ शिवशंकर त्रिपाठी ,सुखदेवी कन्या विद्यालय में प्रधानाचार्या डॉ अमिता यादव , बिहारी जी इंटर कालेज अहेरीपुर में प्रधानाचार्या डॉ निशा वर्मा , पंडित रमेश चंद्र इंटर कालेज निवाड़ी कला में प्रधानाचार्य डॉ अरविंद दुबे , राम अवतार इंटर कॉलेज निवाड़ी कला में प्रधानाचार्या मेधावी शुक्ला की देखरेख में परीक्षाएं आयोजित हुई उक्त प्री बोर्ड परीक्षाएं आगामी 22 जनवरी को समाप्त होंगी।
