ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना: थाना क्षेत्र के गाँव नगरिया सरावा में चार नामजदों ने एक युवक के तालाब से मछलियाँ चोरी की. चोरी करते हुए पकडे जाने पर पीड़ित के साथ मारपीट कर चारों नामजद मछलियाँ लेकर भाग गये. पीड़ित ने थाना पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए कार्यवाही की मांग की है.
गाँव नगरिया सरावा निवासी सुदामा लाल पुत्र समन लाल ने थाना पुलिस को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मैं सुबह नौ बजे अपने तालाब से घर पर खाना खाने के लिए गया था जब मैं वापस तालाब पर पहुंचा तो चार नामजद मछली पकड़ रहे थे जब प्रार्थी ने इसका विरोध किया तो नामजद गाली गाली गलौज करते हुए मारपीट कर मछलियाँ छीनकर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गये. तहरीर के आधार पर थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है.
