
ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (उद्योग मंच) के जिला अध्यक्ष मेजर पांडे (मेला मालिक, परशुपुरा) की माता जी का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही व्यापारिक व सामाजिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष संतोष चौहान ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि यह अपूरणीय क्षति है और इस दुख की घड़ी में पूरा व्यापार मंडल परिवार मेजर पांडे के साथ खड़ा है।
शोक व्यक्त करने वालों में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. ए.के. शर्मा, एमपी सिंह तोमर, प्रदेश मंत्री बी.के. वर्मा, विवेक पोरवाल, जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला, जिला महामंत्री सुनीत चौहान, रमेश यादव, रविकांत मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष लालजी पोरवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र भदौरिया, शिवकुमार सिंह चौहान, मोहम्मद लतीफ खान मंसूरी, अशोक पोरवाल, जिला प्रभारी रवि पोरवाल, जिला मीडिया प्रभारी बृजेश पोरवाल, सुशील सम्राट, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कनौजिया, अभिषेक दीक्षित, वीना चौहान, मधु तोमर, नगर अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ओम रतन कश्यप, युवा जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, युवा नगर अध्यक्ष मुकेश दुबे, रेडीमेड संगठन के अध्यक्ष विनोद जैन, बैटरी-इन्वर्टर संगठन के अध्यक्ष सरदार मोहन सिंह सहित अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।
स्व. माता जी का अंतिम संस्कार 30 जनवरी 2026, शुक्रवार को सुबह 11 बजे परशुराम मेला कैंपस में किया जाएगा।
