ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 (चरण द्वितीय) एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत थाना भरथना पुलिस टीम द्वारा ग्राम हाजीपुरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान उप निरीक्षक गीता यादव, महिला कांस्टेबल रजनी सिंह एवं कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार के साथ विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने गांव पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया। टीम ने उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, जिनमें पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 व 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।
कार्यक्रम में साइबर अपराध से बचाव के उपायों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा गया कि किसी भी अंजान व्यक्ति को ओटीपी साझा न करें और किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। इसके अलावा, सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। पुलिस टीम ने सभी महिलाओं व बालिकाओं से सतर्क और जागरूक रहने की अपील की, जिससे वे अपनी सुरक्षा स्वयं सुनिश्चित कर सकें।
