मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत गुरुवार को थाना भरथना पुलिस टीम ने कस्बा होमगंज स्थित दुर्गा पंडाल पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया।

कार्यक्रम में पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्हें पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 व 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया।

इस दौरान साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी समझाए गए। पुलिस कर्मियों ने बताया कि किसी भी अंजान व्यक्ति को ओटीपी साझा न करें और न ही किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करें। जागरूकता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है।

इसके साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इनमें विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नशा मुक्ति भारत अभियान और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना प्रमुख रूप से शामिल हैं।

पुलिस टीम ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मौजूद महिलाओं ने भी जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की।

इस दौरान थाना उपनिरीक्षक राजकुमार, गीता देवी, महिला सिपाही रजनी सिंह, प्रीती यादव, कांस्टेबल रामदत्त आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *