मिनी किट पाकर खिले किसानों के चेहरे

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। खरीफ सीजन की फसलों के बाद अब रबी सीजन की तैयारी में जुटे किसानों के लिए शनिवार का दिन खास रहा। क्षेत्र के गाँव कुंवरा स्थित राजकीय बीज गोदाम पर किसानों को सरसों, मटर और चने की नि:शुल्क मिनी किट वितरित की गई। इस दौरान कुल 54 किसानों को मिनी किट प्राप्त हुई। किट पाकर किसानों के चेहरे पर संतोष और उत्साह साफ झलक रहा था।

किसानों ने कहा कि सरकार की इस पहल से न सिर्फ खेती की लागत घटेगी बल्कि उन्हें समय से बीज भी उपलब्ध होगा। बीज प्राप्त करने वालों में दीप सिंह, सत्येन्द्र, भूप सिंह, प्रेमचन्द्र, रोहिताश सिंह, ब्रजेन्द्र सिंह, सुधीर कुमार, विजय प्रकाश, राजेन्द्र सिंह, रविन्द्र यादव समेत कुल 54 किसान शामिल रहे।

बीज गोदाम प्रभारी कु. करिश्मा ने बताया कि जिन किसानों ने पहले से टोकन बुक किए थे, उन्हें निशुल्क मिनी किट उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि सरसों की मिनी किट प्राप्त करने के इच्छुक किसान आगामी 16 अक्टूबर तक ऑनलाइन पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं।

इस मौके पर मौजूद अधिकारियों ने किसानों को मिनी किट का सही ढंग से उपयोग करने और आधुनिक तकनीक अपनाकर फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। बीज वितरण कार्यक्रम में कु. करिश्मा (बीज गोदाम प्रभारी), दिलीप कुमार (एडीओ एग्रीकल्चर), रघुपाल सिंह (टीएसी), विजय पाल (बीटीएम), दिनेश कुमार (एटीएम) मौजूद रहे।

फोटो – मिनीकिट प्राप्त करते किसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *