मिडिल स्कूल मैदान में 14-15 फरवरी को प्रदेश स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना।कस्बा स्थित मिडिल स्कूल मैदान में 14 व 15 फरवरी को आदर्श वॉलीबॉल क्लब भरथना के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से टीमें प्रतिभाग करेंगी।

क्लब अध्यक्ष सुखराम सिंधी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह दो दिवसीय प्रतियोगिता कस्बे के दिवंगत प्रबुद्धजनों व समाजसेवियों की स्मृति में आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम दिन 15 फरवरी को दोपहर में वेट लिफ्टिंग स्पर्धा का भी आयोजन किया जाएगा।आयोजकों ने खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *