ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना। अखिल विश्व गायत्री शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में निर्माणाधीन गायत्री शक्तिपीठ भरथना पर रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार की संस्थापिका स्नेह सलिला परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के 99वें जन्म दिवस के अवसर पर शक्ति संवर्धन हेतु 12 घंटे का अखण्ड गायत्री जप आयोजित किया गया।
प्रातः 5 बजे से आरम्भ हुआ गायत्री महामंत्र जप शाम 5 बजे तक श्रद्धा और भक्ति भाव से लगातार चलता रहा। नगर के गायत्री परिवार के भाई-बहनों ने पूरे उत्साह और विश्वास के साथ इसमें भाग लिया। जप के समापन पर दीपयज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने आपसी प्रेम, सद्भावना और आदर्श जीवन जीने का संकल्प दोहराया। पूरा वातावरण “ॐ भूर्भुवः स्वः…” की अनुगूंज से भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर मुख्य ट्रस्टी वीरेन्द्र सिंह यादव, रामलखन ओझा, ब्रह्मप्रकाश श्रीवास्तव, रामबिहारी गुप्ता, कमलेश यादव, डॉ. विनोद यादव, डॉ. इंद्रपाल सिंह, गौरव यादव, राजीव यादव, मोहित यादव, देवाशीष चौहान, मनीष कुमार, किरन शर्मा, शशि यादव, सरिता शर्मा, पूनम वर्मा, मिथलेश, रामरती, पिंकी यादव, पारुल देवी सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
