ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
महेवा इटावा
बकेवर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम भवानीपुरा में कमरे में बैड पर लेटी 2 वर्षीय नेत्रहीन बालिका की बिजली के शार्ट सर्किट के चलते जलकर राख हुई। घटना की सूचना पर बकेवर थाना पुलिस व महेवा चौकी पुलिस ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
इस घटना के सम्बन्ध में आदित्य कुमार पुत्र रामवरन ने बताया कि वह बुधवार की सुबह 6 बजे काम करने के लिए बाबरपुर औरैया गैस एजेन्सी पर काम करने के लिए गया था और उसकी पत्नी अंशू छत पर गोबर से उपला बना रही थी कि तभी नीचे कमरे में बैड पर लेटी 2 वर्षीय नेत्रहीन बेटी शान्या की जलकर धू धू मौत हो गयी।
जब पत्नी अंशू छत से उतरकर नीचे आई तो देखा तो वह चीखी चिल्लाई तो आसपास के लोग दौड़ पडे। तब तक पहुंचे तो जलकर मौत हो गयी।
घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक व चौकी इंचार्ज निर्मल चन्द्र मय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की विस्तृत जानकारी लेकर शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के एक ही पुत्री जो कि नेत्रहीन है। वहीं युवक के पिता रामवरन व मां जो कि महेवा रहती हैं। वह भी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची।
