ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
महेवा कस्बा महेवा में विद्युत विभाग द्वारा बकाया वसूली अभियान चलाया गया। यह अभियान विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी के निर्देशन में तथा अवर अभियंता (जेई) मनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान के दौरान विद्युत उपभोक्ताओं से लगभग 8 लाख रुपये की बकाया राशि की वसूली की गई।
बकाया न जमा करने वाले करीब 30 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे गए। जेई मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि बकाया वसूली अभियान आगे भी जारी रहेगा और बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जांच एवं कार्रवाई टीम में लाइनमैन गीतम सिंह, श्याम किशोर, राहुल कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से समय से बिल जमा करने की अपील की है, जिससे असुविधा से बचा जा सके।
